फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहित्य प्रेमियों के लिए खास होगा ये लखनऊ महोत्सव

Wed, 29 Oct 2014 03:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ महोत्सव को खास बनाने के लिए इस बार तीन दिवसीय लखनऊ लिट्रेचर कॉर्निवाल होने जा रहा है।
विज्ञापन


मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित महोत्सव तैयारी बैठक में यह फैसला लेते हुए 28 से 30 नवंबर तक लखनऊ लिट्रेचर कॉर्निवाल को आयोजित किए जाने को हरी झंडी दिखाई गई।

इस विशेष कॉर्निवाल में लखनऊ तहजीब, नफासत, नजाकत, कला, शिल्पकारी, गायकी, खान पान कला, नवाबी दौर की सुनहरी यादों से जुड़े साहित्य को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही लखनवी सरजमीं से जुड़े ख्याति प्राप्त साहित्यकारों व फनकारों को भी इसमें बुलाकर इससे सीधे तौर पर जोड़ने का निर्णय लिया गया है।

आयोजन समिति के उपाध्यक्ष व डीएम राजशेखर ने बताया कि लखनऊ लिट्रेचर कॉनिवॉल के दौरान ख्याति प्राप्त गजल गायिका बेगम अख्तर की याद में विशेषतौर पर अलग से गजल गायकी से जुड़ा आयोजन इसकी शान होगा।

इसमें हिस्सेदारी के लिए देश ही अन्य पड़ोसी देश से जुड़े गजल गायकी के फनकारों को बुलाने का पूरा प्रयास होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

सोशल मीडिया से भी जुड़ेगा महोत्सव

इस महोत्सव को यादगार बनाने के लिए सोशल मीडिया की साइट पर एक अलग एप तैयार करके लोगों को सीधे जोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है।

इस एप के जरिए महोत्सव में शुरुआत से लेकर अभी तक की सभी खास यादों को संजोया जाएगा।

इस कॉर्निवॉल में शहर की स्थापना से लेकर नवाबी दौर के प्रमुख घटनाक्रम, स्वतंत्रता संग्राम की यादों को वर्तमान दौर के लखनऊ के साथ जोड़ते हुए इस पर साहित्यिक चर्चा होगी।

इस चर्चा में ख्याति प्राप्त आलोचक, विचारक, साहित्यकार, नाटककार, संगीतकार व गायकी से जुड़ी पुरानी हस्तियों को भी एकजुट किया जाना है।

बैठक में इसके तहत अनुपम खेर, नसरूद्दीनशाह, वंदना लूथर, मुज्जफर अली, शोभा-डे, बीपी मलिक व नादिरा बब्बर जैसी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि महोत्सव से जुड़ी पहले चरण की सभी तैयारियों को हर स्थिति में 31 अक्तूबर तक पूरा कराने का निर्देश भी संबंधित विभागों से जुड़े जिम्मेदारों को दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें