फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: नवरात्र पर बंद रहेंगे मां चंद्रिका देवी मंदिर के दर्शन, बाढ़ से रास्ते जलमग्न; लौटाए जा रहे श्रद्धालु

Sat, 10 Oct 2026 11:17 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ के कठवारा स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर में गोमती नदी की बाढ़ के कारण शारदीय नवरात्र पर श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। मंदिर के रास्ते जलमग्न होने से सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया। पुजारी नियमित पूजा और आरती कर रहे हैं। पानी घटने पर स्थिति की समीक्षा होगी।

विज्ञापन
नवरात्र पर बंद रहेंगे मां चंद्रिका देवी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बख्शी का तालाब क्षेत्र के कठवारा गांव स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर में इस बार शारदीय नवरात्र पर श्रद्धालु दर्शन नहीं कर सकेंगे। मंदिर के चारों ओर गोमती नदी की बाढ़ का पानी भरा होने के कारण मंदिर को भक्तों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। शनिवार को अमावस्या पर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को मुख्य गेट से ही वापस लौटाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर के बाहर पुलिस, महिला पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लिया फैसला

मां चंद्रिका देवी मेला विकास समिति और पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक शुक्रवार को खाटू श्याम मंदिर परिसर में हुई। बैठक में बाढ़ की स्थिति, मंदिर तक पहुंचने के रास्तों और दुकानदारों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नवरात्र के दौरान मंदिर बंद रखने का निर्णय लिया गया।

समिति के अध्यक्ष अखिलेश सिंह चौहान और महामंत्री अनुराग तिवारी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शारदीय नवरात्र पर अपने घरों में ही घट स्थापना कर पूजा-अर्चना करें। उन्होंने बताया कि यदि बाढ़ का पानी कम होता है और मंदिर तक पहुंचने के रास्ते सुरक्षित हो जाते हैं, तो समिति और प्रशासन स्थिति की समीक्षा कर आगे का निर्णय लेंगे।

 

अमावस्या पर भी नहीं हुए दर्शन

शनिवार को अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन की उम्मीद लेकर मंदिर पहुंचे। हालांकि, मुख्य गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। श्रद्धालुओं को बताया गया कि मंदिर के आसपास जलभराव है और वहां पहुंचना खतरनाक हो सकता है। इसके बावजूद दर्शन के लिए लोगों का मंदिर पहुंचना जारी रहा।

 

विज्ञापन

मंदिर में नियमित पूजा, बाहर लगीं दुकानें

मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक है, लेकिन पुजारियों की ओर से निर्धारित समय और परंपरा के अनुसार मां का शृंगार, पूजन और आरती की जा रही है। मंदिर के मुख्य गेट से लेकर खाटू श्याम मंदिर और चंदनकुंड गांव तक मेले की दुकानें भी लगी हुई हैं।

फिलहाल बाढ़ का पानी उतरने और रास्तों के सुरक्षित होने का इंतजार किया जा रहा है। प्रशासन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं को जलभराव वाले खतरनाक रास्तों पर जाने से रोकना है। स्थिति में सुधार होने पर ही मंदिर में दर्शन दोबारा शुरू करने को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें