फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रिकवरी एजेंट की मौत के मामले में बैंक कर्मियों और दोस्तों से पूछताछ, कॉल डिटेल खंगाली

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बैंक के रिकवरी एजेंट अजय कुमार सिंह के खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस ने बैंक कर्मियों और उसके दोस्तों से पूछताछ की। परिजनों के भी बयान लिए। कुछ मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल भी पुलिस खंगाल रही है। पुलिस पता कर रही है कि आखिर अजय की खुदकुशी का जिम्मेदार कौन है? उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

त्रिवेणीनगर तृतीय निवासी अजय सिंह कोटक महिंद्रा बैंक की सप्रू मार्ग शाखा में रिकवरी एजेंट थे। 19 जनवरी की रात घर पर ही अजय ने पिता जितेंद्र सिंह की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली थी। मूलरूप से उन्नाव के मौरांवा निवासी जितेंद्र सिंह ने आशंका जाहिर की थी कि बैंककर्मी अजय को प्रताड़ित करते थे। इसलिए उसने खुदकुशी की। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की थी।
अलीगंज इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ कर जानकारी ली गई है। अजय के जिस दोस्त ने उसकी बैंक से लोन लिया था, उसका विवरण जुटाया गया है। परिजनों से पूरी घटना के बारे में पता किया गया है। मोबाइल कब्जे में लेकर फोरेंसिक के लिए भेजा है। जिसके खिलाफ साक्ष्य होंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आखिर बार बात करने वाले से भी ली जानकारी
अजय ने खुदकुशी के चंद मिनट पहले एक दोस्त को कॉल की थी। उससे कहा था कि वह खुदकुशी करने जा रहा है। इसके बाद कॉल कट कर दी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि अजय के इस दोस्त के भी बयान लिए गए हैं। कॉल डिटेल से बयानों का मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें