फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दस दिन बाद प्रशासक काल, नहीं बन सका महिला बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दस दिन बाद 19 जनवरी को महापौर और पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। 20 जनवरी से प्रशासक काल शुरू हो जाएगा। पर, अब तक न तो महिला बाजार बन पाया और न ही गोमती तट स्थित झूलेलाल घाट पर वीरवर लक्ष्मण की 151 फीट ऊंची प्रतिमा लग पाई। जबकि इन सबकेलिए शुरुआती बजट भी पास हो चुका है। ये दोनों काम महापौर केबड़े प्रोजेक्ट में शामिल हैं।
विज्ञापन

महापौर संयुक्ता भाटिया नगर निगम की पहली महिला महापौर हैं। इसलिए भी महिला बाजार काप्रोजेक्ट काफी प्रमुख है। शहर में अभी कोई महिला बाजार है भी नहीं। इसके लिए चारबाग में जो जगह चिह्नित की गई है, वहां पर अभी नगर निगम का शेल्टर होम चलता है। यह बिल्डिंग चारबाग चुंगी के नाम से जानी जाती है। यहीं पर महिला बाजार बनना है। इस पर करीब 17 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इसके लिए सात करोड़ का शुरुआती बजट नगर निगम सदन में पास भी किया गया है। बाजार में 125 दुकानें बनाई जाएंगी। ये दुकानें सिर्फ महिलाओं को दी जाएंगी।
जमीन विवाद में फंस गई लक्ष्मण की प्रतिमा
वीरवर लक्ष्मण की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव भी नगर निगम सदन से पास हो चुका है। प्रतिमा लगाने और सौंदर्यीकरण कार्य पर करीब 15 करोड़ रुपये का खर्च होने का प्रस्ताव है। सदन से पांच करोड़ का बजट भी स्वीकृत हो चुका है। काम शुरू होने से पहले ही जमीन को लेकर विवाद हो गया। जहां पर मूर्ति लगनी है वह सिंचाई विभाग की जमीन है। लिहाजा सिंचाई विभाग की एनओसी जरूरी है। इससे अब तक काम शुरू नहीं हो पाया। अब महापौर और पार्षदों के कार्यकाल में महज दस दिन बचे हैं तो इन दोनों बड़े प्रोजेक्ट का पूरा होना मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन

काम शुरू कराया जाएगा
महापौर संयुक्ता भाटिया का कहना है कि दोनों प्रोजेक्टों का काम शुरू कराया जाएगा। प्रयास चल रहा है। महिला बाजार बनाना और वीरवर लक्ष्मण की प्रतिमा लगाने के लिए बजट भी पास कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें