फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: नए साल के स्वागत के लिए लखनऊ वासी तैयार, आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Sat, 31 Dec 2022 12:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में नए साल के स्वागत में होने वाले जश्न के कारण ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। इसके लिए वैकल्पिक मार्गों की सूची जारी की गई है। कई मार्गों को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल के स्वागत में शनिवार को विभिन्न शॉपिंग मॉल, होटल व क्लबों में आयोजन होंगे। इसके मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मुख्य आयोजन हजरतगंज में होगा। इसके लिए शनिवार शाम छह बजे से रात एक बजे तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करना होगा। यह जानकारी डीसीपी यातायात रईस अख्तर ने दी। उन्होंने बताया कि कुछ मार्गों पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है।

विज्ञापन


इन रास्तों पर रहेगी रोक
- महानगर, गोमतीनगर और वाईएमसीए चौराहे से सिकंदरबाग, सहारागंज और चिरैयाझील की तरफ।
- सहारागंज तिराहे से पुलिस कमिश्नर आवास तिराहा और सप्रूमार्ग की तरफ।
- पुलिस कमिश्नर आवास तिराहे से सेंट फ्रांसिस और हजरतगंज एलआइसी बिल्डिंग तिराहे की तरफ।
- हजरतगंज चौराहे से एलआइसी बिल्डिंग तिराहा, मेफेयर तिराहे से परिवर्तन चौक की तरफ।
- चारबाग से आने वाले वाहन हजरतगंज चौराहे से परिवर्तन चौक की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- कैसरबाग, हनुमान सेतु पुल से आने वाले वाहन परिवर्तन चौक से हिंदी संस्थान तिराहे के रास्ते मेफेयर की तरफ।
- लालबाग से नॉवेल्टी सिनेमा के रास्ते वाल्मीकि तिराहे से दाहिने।
- लालबाग चौराहे से मेफेयर और एलआइसी बिल्डिंग तिराहे की तरफ।
- महानगर की ओर से आने वाली रोडवेज, सिटी बस सिकंदरबाग से हजरतगंज चौराहे की तरफ।
- फैजाबाद रोड से कैसरबाग बस अड्डा आने-जाने वाली रोडवेज बस सिकंदरबाग से हजरतगंज की तरफ नहीं जा सकेंगी।
- गोमतीनगर से आने वाली सिटी बसें गांधी सेतु से सिकंदरबाग, हजरतगंज की तरफ नहीं जाएंगी।
- चारबाग से हजरतगंज को आने वाली सिटी बसें रॉयल होटल से हजतरगंज की तरफ नहीं जाएंगी।
- अब्दुल हमीद चौराहे से एमबी क्लब, नेहरू चौराहे की तरफ।

इन रास्तों का करें प्रयोग
- सप्रूमार्ग से दाहिने पुलिस कमिश्नर आवास तिराहे से सहारागंज मॉल की तरफ सेे।
- सिकंदरबाग चौराहे से दाहिने मुड़कर सप्रू मार्ग की तरफ सेे।
- सहारागंज अथवा सप्रू मार्ग की तरफ सेे।
- पुलिस कमिश्नर आवास तिराह से सहारागंज तिराहे से बायें चिरैयाझील, संकल्प वाटिका की तरफ सेे।
- हुसैनगंज चौराहे से बायें ओडियन सिनेमा से डॉ. सुजा रोड और कैसरबाग की तरफ से।
- केडी सिंह बाबू स्टेडियम से बायें मुड़कर चिरैयाझीलए संकल्प वाटिका, सिकंदरबाग की तरफ सेे।
- वाल्मीकि मार्ग तिराहे से बायें डीएम आवास, प्रेस क्लब, परिवर्तन चौक की तरफ से।
- नॉवेल्टी सिनेमा के बगल से वाल्मीकि मार्ग के रास्ते अथवा कैपिटल सिनेमाहाल की तरफ से।
- संकल्प वाटिका तिराहे से बैकुंठ धाम, गांधी सेतु, गोल्फ क्लब और बंदरिया बाग की तरफ से।
- बालू अड्डा तिराहे से दाहिने बैकुंठ धाम तिराहा से बायें संकल्प वाटिका ओवर ब्रिज, चिरैयाझील चौराहे से स्टेडियम तिराहा से परिवर्तन चौक की तरफ सेे।
- गांधी सेतु चौराहे से सीधे गोल्फ  क्लब, बंदरिया बाग की तरफ सेे।
- केकेसी से छत्ते वाले पुलिस के कैंट के रास्ते अथवा हुसैनगंज चौराहे से कैसरबाग, रायल होटल से दायें।
- अटल रोड से गुरुद्वारा चौराहा कैंट की तरफ से।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें