फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : आज से खुलेंगी शराब की दुकानें, सुबह 10 से शाम 7 बजे तक ही होगी बिक्री

Wed, 12 May 2021 11:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ में गुरुवार से शराब की दुकानें खुलने जा रही हैं। सुबह 10 से शाम 7 बजे तक इन दुकानों पर शराब की बिक्री होगी।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में गुरुवार से शराब की दुकानें खुलने जा रही हैं। सुबह 10 से शाम 7 बजे तक इन दुकानों पर शराब की बिक्री होगी। हालांकि, मॉडल शॉप की कैंटीन खोलने की अनुमति नहीं होगी। शराब विक्रेता एसोसिएशन के महामंत्री कन्हैया लाल मौर्या ने बताया कि गुरुवार से शराब की दुकानें खोलने के फैसले का एसोसिएशन स्वागत करती है। लॉकडाउन में प्रदेशभर में शराब की दुकानें बंद थीं, जिससे रोजाना करोड़ों का नुकसान हो रहा था। 

विज्ञापन


इस बाबत कारोबारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शराब की दुकानें खोलने की मांग की थी। सरकार ने शराब कारोबारियों की समस्याओं को संज्ञान में लिया है। अब गुरुवार से कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए कारोबारी दुकानें खोलेंगे। शराब विक्रेता वेलफेयर एसो. उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों ने फैसले का स्वागत किया है। 

डीएम ने नहीं जारी किया आदेश, डीईओ ने की पुष्टि
डीएम अभिषेक प्रकाश ने शराब की दुकानें खोलने को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया है। वहीं, जिला आबकारी अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि गुरुवार सुबह 10 से शाम 7 बजे तक शराब की दुकानें खोली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें