राजधानी लखनऊ में देवा रोड स्थित टेल्को के पास तेंदुआ पकड़ा गया है। वन विभाग की टीम ने मामले की जानकारी मिलने पर पिंजड़ा लगाया और तेंदुए को पकड़ लिया। इलाके के लोगों ने भी राहत की सांस ली।