फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : ई-नीलामी में तीन गुना से अधिक कीमत पर बिके एलडीए के भूखंड, 450 करोड़ में बिके 132 भूखंड

Wed, 19 Nov 2025 08:49 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एलडीए की ई-नीलामी में गोमतीनगर विस्तार और अन्य योजनाओं के 132 भूखंडों की बिक्री हुई, जिनकी कीमत आरक्षित दर से तीन गुना तक बढ़कर कुल 450 करोड़ रुपये पहुंच गई। 28 लाख के प्लॉट का 1.50 करोड़ में बिकना सबसे चर्चित रहा। व्यावसायिक व ग्रुप हाउसिंग भूखंडों पर भी रिकॉर्ड बोली लगी।

विज्ञापन
फ्लैट। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलडीए के गोमतीनगर योजना के भूखंडों का क्रेज लोगों में कम नहीं हो रहा है। ई नीलामी में 28 लाख का एक भूखंड 1.50 करोड़ रुपये में बिका है। एलडीए ने 132 भूखंडों को आरक्षित दर से तीन गुना तक अधिक कीमत पर करीब 450 करोड़ रुपये में बेचा। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि लैंड ऑडिट और ड्रोन सर्वे से प्राधिकरण की कई ऐसी संपत्तियां चिह्नित की गई थीं, जिन पर अवैध कब्जे थे। 
विज्ञापन


इन्हें अभियान चलाकर खाली कराया गया और इसे लोगों के लिए ई-ऑक्शन में लगाया गया। इसमें गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-5 व सेक्टर-6 के 95 आवासीय और सात व्यावसायिक भूखंड भी लगाए गए थे। ई-ऑक्शन में इन भूखंडों की काफी मांग रही और इनमें से 88 भूखंड दो से तीन गुना अधिक कीमत में बिके। वीसी ने बताया कि ई-ऑक्शन में बोली लगाने वाले सभी सफल आवंटियों को जल्द आवंटन पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

47 करोड़ में बिका ग्रुप हाउसिंग भूखंड

अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि ई-नीलामी में कुल 132 संपत्तियों की बिक्री हुई। गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-5 में 28 लाख रुपये कीमत का 75 वर्गमीटर का आवासीय भूखंड डेढ़ करोड़ रुपये में बिका। इसी तरह सेक्टर-6 में 72.99 लाख रुपये का 200 वर्गमीटर का आवासीय भूखंड 2.99 करोड़ में बिका। सेक्टर 6 में 4647 वर्गमीटर का ग्रुप हाउसिंग भूखंड 47 करोड़ में बिका। इसकी आरक्षित दर 34 करोड़ रुपये थी।

7.44 करोड़ का भूखंड 20.88 करोड़ में बिका

व्यावसायिक सेल के प्रभारी अधिशासी अभियंता मनोज सागर ने बताया कि कानपुर रोड योजना के सेक्टर-आई में 905 वर्गमीटर क्षेत्रफल के व्यावसायिक भूखंड पर रिकॉर्ड बोली लगी। 7.44 करोड़ रुपये कीमत का यह भूखंड 20.88 करोड़ रुपये में बिका। गोमतीनगर विस्तार में सेक्टर-5 में 162 वर्गमीटर का व्यावसायिक भूखंड 1.57 करोड़ से बढ़कर 4.10 करोड़ में बिका। बसंतकुंज योजना व ट्रांसपोर्टनगर की संपत्तियों पर भी लोगों ने काफी दिलचस्पी दिखाई और यहां के भूखंड 25 से 30 प्रतिशत अधिक कीमत पर बिके।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें