फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: 1200 रुपये के लिए मकान मालकिन ने किराए को किया बेईज्जत, युवक ने पड़ोसियों के सामने लगाई फांसी

Tue, 28 Apr 2026 07:53 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सीमा ने रोते हुए कुछ दूरी पर रहने वाली ननद अंजली को फोन कर मामले की जानकारी दी। सीमा की गुहार पर वहां से गुजर रहे राहगीर राजू ने दरवाजा तोड़कर श्याम बाबू को फंदे से नीचे उतारा। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Grok AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुरगंज में गुलाला घाट के पास किराए के मकान में रहने वाले श्याम बाबू मिश्र 24 ने मकान मालकिन की अभद्रता से आहत होकर फंदा लगा लिया। श्याम बाबू अयोध्या के थरिया कला के रहने वाले थे। छह माह पहले वह ठाकुरगंज में किराए के मकान में रहने आए थे। श्याम बाबू की पत्नी ने मकान मालकिन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


श्याम बाबू की पत्नी सीमा के मुताबिक वह एक साल की बेटी के साथ किराए के मकान में रह रही थीं। पति पेंटिंग का काम करते थे। मकान मालकिन ने दो हजार प्रति माह के दर से किराए पर कमरा दिया था। 

हर माह के 25 तारीख को किराया देना होता था। 24 अप्रैल को श्याम बाबू ने मकान मालकिन को 800 रुपये दिए थे। शेष 1200 रुपये जल्द देने की बात कही थी। आरोप है कि सोमवार शाम सात बजे श्याम बाबू काम से घर लौटे। 
विज्ञापन


सीमा ने बताया कि उनकी बेटी मकान मालकिन के कमरे में खेल रही थी। सीमा बेटी को लेने कमरे में गईं तो मालकिन ने शेष किराया मांगा। इसपर सीमा ने कहा कि पति आ गए हैं। आप उन्हीं से मांग लीजिए। मकान मालकिन श्याम बाबू के पास पहुंची और किराया देने के लिए कहा। श्याम बाबू ने दो दिन की मोहलत मांगी, जिसपर महिला ने हंगामा शुरू कर दिया।

 

किराया नहीं दोगे तो ताला बंद रहेगा

सीमा का आरोप है कि रुपये नहीं देने पर मालकिन ने कहा कि अगर किराया नहीं दोगे तो कमरे में ताला बंद रहेगा। हंगामा होता देख आसपास के लोग भी वहां एकत्र हो गए। पड़ोसियों के सामने ही मालकिन से श्याम बाबू की बेईज्जती कर दी। 

इससे आहत होकर श्याम बाबू ने दुपट्टे और पंखे के सहारे फंदा लगा लिया। सीमा ने खिड़की से झांककर देखा तो पति फंदे पर लटके मिले। सीमा ने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी, लेकिन पड़ोसी वहां से भाग निकले। किसी ने भी दरवाजा तोड़ने की कोशिश नहीं की।

 

विज्ञापन

राहगीर ने की मदद, फंदे से उतारा

सीमा ने रोते हुए कुछ दूरी पर रहने वाली ननद अंजली को फोन कर मामले की जानकारी दी। सीमा की गुहार पर वहां से गुजर रहे राहगीर राजू ने दरवाजा तोड़कर श्याम बाबू को फंदे से नीचे उतारा। 

इसके बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने श्याम बाबू को मृत घोषित कर दिया। एसीपी चौक राजकुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें