फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: कुलदीप यादव का विवाह रिसेप्शन आज, सीएम योगी, अखिलेश, गौतम गंभीर सहित ये हस्तियां होंगी शामिल

Mon, 16 Mar 2026 10:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Kuldeep- Vanshika wedding: क्रिकेटर कुलदीप यादव का विवाह रिसेप्शन 17 मार्च को शहर को होटल सेंट्रम में होगा। इस आयोजन में एक हजार लोग शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन
कुलदीप और वंशिका - फोटो : @kuldeep_18
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और उनकी जीवनसंगिनी वंशिका सिंह का मंगलवार को सुशांत गोल्फ सिटी स्थित होटल द सेंट्रम में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में लगभग एक हजार मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। खेल जगत से टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ ही उनके साथी स्पिनर रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल कुलदीप को बधाई देने पहुंचेंगे। 

विज्ञापन


साथ ही यूपी के तकरीबन सभी पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों के अलावा बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का समारोह में भाग लेना तय है। चर्चा है कि महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा सहित बीसीसीआई के चयनकर्ता भी इस शाम की शोभा बढ़ा सकते हैं। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी इस समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सांसद रमेश अवस्थी जैसे बड़े चेहरे इस समारोह में नजर आ सकते हैं। होटल के लॉन को फूलों और रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया है। मेहमानों के लिए प्लेटिनम मिक्स डिनर पैकेज चुना गया है, जिसमें विशेष व्यंजन परोसे जाएंगे। सुरक्षा कारणों से समारोह में बिना निमंत्रण प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें