मलिहाबाद इलाके में कसमंडी कला विवाद को देखते हुए बकरीद के त्योहार पर यहां सुबह से ही पुलिसकर्मी व पीएसी की टीमें तैनात रहीं। वहीं, 40 लोगों को बुधवार को ही पाबंद कर दिया गया था।
राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद के कसमंडी कला विवाद के कारण बृहस्पतिवार को सुबह से ही इलाके में पुलिस व पीएसी बलों की तैनाती रही। पुलिसकर्मी गांव में भी चहलकदमी कर रहे थे जिससे कि शांति भंग न हो सके। वहीं, पुलिस ने बकरीद की नमाज पर विवाद को रोकने के लिए गांव के दोनों समुदाय के 20-20 लोगों को बुधवार को ही पाबंद कर दिया था।
विज्ञापन
बकरीद की नमाज को लेकर मीडिया सहित पूरे क्षेत्र की निगाहें टिकी थीं लेकिन नमाज पढ़ने की अनुमति प्रशासन ने पहले ही देने से मना कर दिया था। बकरीद के दिन सुबह से स्थित सामान्य बनी रही। पुलिस प्रशासन ड्रोन की मदद से विवादित ढांचे की निगरानी करता दिखाई दिया।
बुधवार दोपहर दो लोगों ने पुरातत्व अधिकारी बनकर ढांचों के अंदर की वीडियो ग्राफी और फोटो खींचे थे। विवादित ढांचे के रास्ते में बैरीकेडिंग लगाकर ब्लॉक कर दिया है।