लखनऊ। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो चुका है। जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शुभारंभ कर सकते हैं। इससे पूर्व एक्सप्रेसवे के निरीक्षण के लिए एनएचएआई के मेंबर एडमिन विशाल चाैहान लखनऊ पहुंचे। उन्होंने अफसरों के साथ बैठक कर समीक्षा भी की और एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया।
यह एक्सप्रेसवे करीब 64 किमी लंबा है, जिस पर 3,600 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। अधिकारियों का दावा है कि एक्सप्रेसवे पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन दाैड़ सकेंगे। वाहन चालक लखनऊ से कानपुर महज 35 मिनट में पहुंच जाएंगे। एक्सप्रेसवे का निर्माण नेशनल हाइवे अथाॅरिटी ऑफ इंडिया एनएचएआई ने किया है। यह बनकर तैयार है, जिसका उद्घाटन होना बाकी है। सूत्र बताते हैं कि जल्द ही इसके उद्घाटन की तारीख की घोषणा की जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि जून के पहले पखवाड़े में ही इसका शुभारंभ हो सकता है।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।