लखनऊ। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे तैयार हो गया है। पहली अप्रैल से इसका शुभारंभ हो जाएगा। खास बात यह है कि यह प्रदेश का पहला एक्सप्रेसवे है, जिसमें 10 किमी लंबा फ्लाईओवर बनाया गया है।
लखनऊ से कानपुर जाने वालों को सरोजनीनगर सहित कई इलाकों में जाम से जूझना पड़ता था। ऐसे में उनकी सुविधा के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने 63 किमी लंबा एक्सप्रेसवे बनाया है। इसे बनाने में 3600 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यह फ्लाईओवर दो भागों में बना है। पहले भाग में स्कूटर इंडिया से बनी और दूसरे में बनी से शुक्लागंज तक। सरोजनीनगर से बनी तक एलिवेटेड रोड बनाई गई है, जो 9.8 किमी लंबी है।
एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी गौतम विशाल ने बताया कि करीब दस किमी लंबा यह एलिवेटेड फ्लाईओवर सफर को और आसान बनाएगा। इसके शुरू होने के बाद महज 35 से 40 मिनट में यात्री कानपुर पहुंच सकेंगे। एक्सप्रेसवे पर अधिकतम गति सीमा 120 किमी प्रति घंटे रखी गई है। सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।