आरोपियों ने मिलकर रूप नारायण की हत्या कर दी। किसी को शक न हो इसके लिए निजी एंबुलेंस में शव रखकर मड़ियांव इलाके में पहुंचे। घैला पुल के पास सन्नाटा देखकर एंबुलेंस से शव निकालकर सड़क किनारे फेंक दिया और वापस लौट आए। पुलिस ने आरोपियों के पास से एंबुलेंस बरामद कर लिया है।
चाभी लेकर खोला ताला, बटोर ले गए जेवर
आरोपियों ने सराफ के पास से ज्वैलरी शॉप की चाभी ले ली थी। वारदात के बाद सभी ज्वैलरी शॉप पहुंचे और दुकान का ताला खोलकर सारा जेवर समेट लिया। किसी को शक न हो, इसके लिए बाहर से ताला भी बंद कर दिया। 19 मार्च को सराफ के दामाद नागेंद्र जब दुकान पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।
गिरवी रखे थे जेवर, लूट का माल बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 143 ग्राम सोना, पांच किलो 208 ग्राम चांदी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि सगी बहनों की मां ने सराफ के पास रकम लेने के बाद जेवर गिरवी रखा था। सराफ अक्सर ब्याज की रकम लेने के लिए सगी बहनों के घर जाते थे। रूप नारायण ब्याज देने का भी दबाव बना रहे थे। इससे परेशान होकर आरोपियों ने वारदात की साजिश रची। उल्लेखनीय है कि सराफ 18 मार्च को घर से दुकान जाने के लिए निकले थे और तब से लापता थे। रविवार रात में मड़ियांव में घैला पुल के पास उनका शव मिला था। 20 मार्च को सर्राफ के बेटे नीलेश ने चौक थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।