केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने मंगलवार दोपहर लखनऊ-जयपुर एक्सप्रेस का उद्धाटन किया।
हालांकि जिस ट्रेन का उन्होंने उद्घाटन किया उसकी फीडिंग सेंटर फॉर रेलवे इंफॉरमेशन सिस्टम (क्रिस) ने की ही नहीं है।
इससे इस ट्रेन की पहली ट्रिप में आरक्षण करा यात्रा करने वाले यात्रियों को मायूसी हाथ लगी है।
क्रिस ने आठ फरवरी से लखनऊ-जयपुर एक्सप्रेस में रेल आरक्षण की बुकिंग शुरू की है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ से जयपुर तक सफर तय करने में यह ट्रेन 13:20 घंटे लेगी।
ट्रेनों में लगेंगी अतिरिक्त बोगियां
पूर्वोत्तर रेलवे ने छह ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ आलोक सिंह ने बताया कि गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस (15023) में 4 फरवरी को गोरखपुर से और यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस (15024) में 6 फरवरी को यशवंतपुर से स्लीपर की अतिरिक्त बोगी लगेगी।
गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (12589) में 5 फरवरी को गोरखपुर से और सिंकदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस (12590) में 7 फरवरी को सिंकदराबाद से स्लीपर की एक बोगी लगेगी।
गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (12541) में 5 फरवरी को गोरखपुर से और लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस (12542) में 7 फरवरी को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से स्लीपर की एक बोगी लगेगी।