राजधानी लखनऊ के गुडंबा स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों ने शुक्रवार को फिलिस्तीन का झंडा लेकर जुलूस निकाला। इतना ही नहीं फिलिस्तीन के समर्थन में नारेबाजी भी की। जानकारी मिली तो इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली।