फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: चाय की दुकान पर बवाल, दो गुटों में मारपीट के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग: होटल के रसोइए को लगी गोली

Sun, 28 Jun 2026 10:46 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Shots fired in Lucknow: लखनऊ के गोमती नगर इलाके में मामूली बात पर दबंगों के द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
घटना के बाद हंगामा करते स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोमतीनगर के पत्रकारपुरम चौराहे के पास रविवार शाम मनीष ईटिंग पाॅइंट होटल में चाय पी रहे दो दोस्तों को सात लोगों ने पीट दिया। इसके बाद असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले। एक गोली होटल के रसोइया बाराबंकी निवासी अखिलेश की पीठ में लग गई। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी हालत सामान्य है। गोमतीनगर पुलिस ने दस लोगों पर एफआईआर दर्ज करके एक आराेपी को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अंकित राठौर से विष्णु स्वरूप द्विवेदी की तीन साल से किसी बात पर रंजिश चल रही है। रविवार शाम करीब सात बजे अंकित मनीष ईटिंग पाॅइंट होटल पर दोस्त विनयखंड निवासी राम मोहन दीक्षित के साथ बैठे थे। तभी वहां विनम्रखंड निवासी प्रणव शुक्ला, अभय प्रताप सिंह, विष्णु स्वरूप और सात अज्ञात लोग पहुंचे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अंकित और उनके दोस्त को पीटना शुरू कर दिया। घटना से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को आता देख आरोपी भागने लगे। इस दाैरान पुलिस ने प्रणव शुक्ला को मौके से पकड़ लिया। मारपीट में प्रणव शुक्ला और राम मोहन दीक्षित घायल हुए थे, जिन्हें पुलिस ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया।

आठ वाहन भी क्षतिग्रस्त
पुलिस के जाने के बाद अभय दोबारा साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए भाग निकला। एक गोली से अखिलेश जख्मी हो गए। आठ वाहन भी छतिग्रस्त हो गए। दोबारा सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने अखिलेश को लोहिया अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


नाराज व्यापारियों ने सड़क जाम की
घटना से आक्रोशित होकर आसपास के व्यापारियों ने सड़क जाम कर दी। वे नारेबाजी करने लगे। इससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हो गया। किसी तरह पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया। पुलिस का कहना है प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले अंकित के घर में तोड़फोड़ भी की थी।

एसीपी गोमतीनगर रत्नेश सिंह ने बताया कि अखिलेश की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। एक टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। जबकि अन्य घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें