वीडियो कॉल पर धमकाया
इसके बाद आरोपी ने उनको वीडियो कॉल कर धमकी दी कि अगर वह 50 हजार रुपये नहीं देंगी तो उनके घर पर पुलिस की रेड पड़ेगी। धमकी से डर कर प्रीति रुपये देने के लिए राजी हो गई। इसके बाद जालसाजों ने उससे 50 हजार रुपये पेटीएम के माध्यम से ऐंठ लिए।
1930 पर की शिकायत 25597 रुपये हुए होल्ड
50 हजार रुपये देने के बाद प्रीति ने जब इस बारे में परिजनों को बताया तो पता चला कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है। सात दिसंबर को प्रीति ने 1930 पर शिकायत की। उनकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 25597 रुपये का जालसाज के खाते में ही होल्ड करा दिया गया।
13 दिसंबर को उन्होंने हजरतगंज साइबर क्राइम सेल में शिकायत की। उनको स्थानीय थाने पर जाकर एफआईआर दर्ज कराने की सलाह दी गई। मंगलवार को प्रीति ने आलमबाग थाने में केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर आलमबाग सुभाष चंद्र का कहना है कि पीड़ित से जालसाज का मोबाइल नंबर व खाते के बारे में जानकारी मिली है। साइबर क्राइम सेल की मदद से जालसाज के बारे में पता लगाया जा रहा है।