फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: मां-बाप का शव देखकर सहम गए बच्चे, बोले- सुबह मम्मी ने टिफिन बनाकर नहीं दिया था, पुलिस ने किया खुलासा

Tue, 15 Sep 2026 09:17 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पुलिस ने वारदात का कारण पति-पत्नी के बीच आपसी कलह को बताया है। कहा कि दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। वहीं, बच्चों ने भी मामले में बयान दिया है।
 
विज्ञापन
बख्शी का तालाब में हुई वारदात। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बख्शी का तालाब के मदारीपुर गांव में रहने वाले राजमिस्त्री आशीष प्रजापति ने मंगलवार को पत्नी क्षमता प्रजापति (30) की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसी रस्सी के सहारे कमरे में लगे हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर में आशीष के दोनों बच्चे स्कूल से घर पहुंचे तो घटना का पता चला। पुलिस का दावा है कि घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद वजह है।

विज्ञापन


डीसीपी नॉर्थ अमित आनंद ने बताया कि आशीष की 14 साल पहले बाराबंकी के बड्डूपुर निवासी क्षमता से शादी हुई थी। दंपती के दो बच्चे अक्षांश (10) और विभा (8) हैं। दोनों आदर्श सरस्वती शिक्षा मंदिर में तीसरी और पहली कक्षा में पढ़ते हैं। रोज की तरह मंगलवार सुबह दोनों बच्चे स्कूल चले गए। उस वक्त घर पर मां और पिता दोनों मौजूद थे। दोपहर करीब ढाई बजे जब दोनों बच्चे घर पहुंचे तो मां को चारपाई पर मृत और पिता को हुक में रस्सी के सहारे फंदे से लटका देखा।

भागकर बड़े पापा को बताई घटना
माता-पिता के शव देखकर दोनों मासूम बच्चे सहम गए और शोर मचाते हुए पड़ोस में रहने वाले बड़े पापा सदगुरु के घर पहुंचे। दोनों ने वहां मौजूद लोगों को पूरी घटना बताई। सदगुरु और उनके घरवाले भागकर आशीष के घर पहुंचे तो मंजर देखकर सन्न रह गए। सूचना मिलते ही मौके पर डीसीपी, एडीसीपी नवीन सिंह, बख्शी का तालाब पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। डीसीपी ने बताया कि अब तक की गई छानबीन में पता चला है कि दंपती के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसी के चलते आशीष ने पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की और फिर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह मम्मी सोकर नहीं उठीं

मौके पर मौजूद दंपती के बच्चों ने बताया कि मंगलवार सुबह मम्मी सोकर नहीं उठीं। न ही उन्होंने टिफिन बनाकर दिया। पुलिस के सामने दोनों बच्चों ने बताया कि अक्सर मम्मी-पापा के बीच झगड़ा होता रहता था। दो दिन पहले और सोमवार रात को भी दोनों के बीच लड़ाई हुई थी।

कई बार थाने पर हुआ था सुलह
क्षमता की बड़ी बहन सुमन का आरोप है कि आशीष उनकी बहन को बहुत प्रताड़ित करता था। इसकी शिकायत बख्शी का तालाब थाने में भी की गई थी। पुलिस ने दोनों के बीच सुलह कराकर घर भेज दिया था। पुलिस ने क्षमता से यह भी कहा था कि दोबारा कोई शिकायत हो तो थाने आकर बताना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें