फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार लखनऊ करेगा हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़कों का जूनियर हॉकी विश्व कप लखनऊ में आयोजित किए जाने की पूरी उम्मीद है। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने ‘अमर उजाला’ से कहा, ‘ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मेरी बात हो चुकी है।
विज्ञापन


सभी फाइल और कागजी कार्यवाही आगे बढ़ चुकी है। इस बाबत अंतिम फैसला अगले तीन चार हफ्ते में हो जाएगा। हालांकि स्टेडियम को और बेहतर करने के लिए कुछ औपचारिकता बाकी जरूर हैं लेकिन मुझे उम्मीद है सभी कुछ योजना के मुताबिक होगा।’

बत्रा ने यह भी बताया कि 2017 के हॉकी वर्ल्ड लीगफाइनल्स भुवनेश्वर में होंगे। एफआईएच से इसके लिए मंजूरी मिल गई। 2018 के पुरुष हॉकी विश्व कप को चेन्नै में आयोजित किए जाने को लेकर तमिलनाडु सरकार से बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषों की तरह महिलाओं की हॉकी लीग भी

इस साल एफआईएच के भी चुनाव होने हैं और मौजूदा अध्यक्ष लियांड्रो नेग्रे के खिलाफ कोई दावेदार नहीं है और उनके 2020 तक अपने पद पर बने रहने की उम्मीद है।

बत्रा ने कहा कि मैं भी हॉकी इंडिया (एचआई) में 2020 तक रहूंगा और उसके बाद मैं इससे एकदम अलग हो जाऊंगा। पुरुषों की हॉकी इंडिया लीग की तरह मैं महिलाओं की हॉकी लीग कराने को लेकर भी कृतसंकल्प हूं। ’

नेग्रे बोले, इस साल नियमों में कोई बदलाव नहीं

अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ(एफआईएच) के अध्यक्ष लियांड्रो नेग्रे ने कहा है कि एफआईएच खुली सोच के बावजूद हॉकी इंडिया लीग में एक मैदानी गोल की जगह खिलाड़ी और टीम के खाते में दो गोल दर्ज किए जाने जैसा कोई भी नया नियम बदलाव इस साल नहीं करेगा क्योंकि यह ओलंपिक वर्ष है और सभी टीमें अब इसकी तैयारी में लगी हैं। ऐसे में उनके लिए किसी भी नए नियम के मुताबिक खुद को ओलंपिक से पहले ढालना मुश्किल होगा।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें