फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: अस्पताल में वार्ड बॉय ने महिला मरीज से किया दुष्कर्म का प्रयास, जबरन महिला शौचालय में घुस गया था

Thu, 26 Mar 2026 06:37 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लखनऊ के महानगर स्थित अस्पताल में वार्ड बॉय ने महिला मरीज से शौचालय में दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट की गई। शोर मचने पर आरोपी भाग निकला, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल प्रशासन ने आरोपी को नौकरी से निकाल दिया है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में महानगर स्थित विवेकानंद अस्पताल में बुधवार देर रात न्यूरो की मरीज से शौचालय में घुसकर वार्ड बॉय ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट भी की। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। बाद में पुलिस ने आरोपी वार्ड बॉय को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पीड़ित मरीज के भाई के अनुसार, वह मूल रूप से सीतापुर के रहने वाले हैं। 19 मार्च को उनकी बहन अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार शाम उनकी बहन वार्ड के पास बने शौचालय गई थीं। इस बीच आरोपी वार्ड बॉय अनीस पीछे से शौचालय में घुस गया और दरवाजा बंद कर युवती से दुष्कर्म प्रयास करने लगा। 

पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। युवती जब काफी देर वापस नहीं लौटी तो उसकी बड़ी बहन शौचालय के पास पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था। युवती की बहन ने मदद के लिए परिजनों को बुला लिया। इस बीच अस्पताल के कर्मचारी भी जमा हो गए।

दरवाजा खुलते ही भाग निकला आरोपी

परिजनों व स्टाफ के लोगों के जमा होने पर किसी तरह शौचालय का दरवाजा खोला गया तो आरोपी अर्धनग्न अवस्था में था। भीड़ के बीच आरोपी वहां से भाग निकला। इस मामले में युवती के भाई ने आरोपी के खिलाफ महानगर थाने में केस दर्ज कराया। बाद में सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी सीतापुर रामपुर मथुरा समरदहा निवासी अनीस अहमद को गिरफ्तार कर लिया। वह मौजूदा समय में मदेयगंज इलाके में रहता है।

पुलिस से बोला सिगरेट पीने गया था

पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह सिगरेट पीने टॉयलेट गया। इसके अलावा मैंने कुछ नहीं किया। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने आरोपी वार्ड बॉय को नौकरी से निकाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें