फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow Murder News: हाईकोर्ट की महिला कर्मी की गला रेतकर हत्या, भाई बोला- भांजी ने प्रेमी के साथ मिल मार डाला

Sun, 18 May 2025 10:54 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

UP Lucknow Murder News Today in Hindi: लखनऊ के चिनहट में रहने वाली 40 वर्षीय हाईकोर्ट कर्मी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या संदिग्ध हालातों में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की पड़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के चिनहट में शनिवार देर रात सेमरा निवासी ऑडिट भवन की महिला कर्मचारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह जानकारी मिली तो डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह, एडीसीपी पूर्वी पंकज कुमार और इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। है। मृतका के भाई ने भांजी पर प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही मां की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।  

विज्ञापन


भाई रवि के मुताबिक, उसका बहन ऑडिट भवन में हाउसकीपिंग का काम करती थीं। रविवार देर रात 16 वर्षीय भांजी ने उन्हें कॉल करके मां की हत्या होने की बात बताई। यह सुनकर वह आनन-फानन बहन के घर पहुंचे। देखा कि बहन का शव बेड पर पड़ा था। उनका गला रेता गया था। आसपास खून बिखरा पड़ा था। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। 

पुलिस ने शुरू की जांच 

घटनास्थल के बाहर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
रवि ने आगे बताया कि भांजी का पड़ोस में रहने वाले किशोर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। वर्ष 2024 में वह भांजी को अपने साथ भगा ले गया था। इस पर बहन ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने भांजी को सकुशल खोज निकाला था। वहीं आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। 

विज्ञापन

पुलिस बेटी और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया

जेल से छूटने के बाद से प्रेमी लगातार बहन को उनकी हत्या करने की धमकी दे रहा था। अब भांजी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी है। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि भाई रवि की तहरीर पर मृतका की बेटी और किशोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें