चौदह कोसी व पंचकोसी परिक्रमा के साथ ही कार्तिक पूर्णिमा स्नान के मद्देनजर भारी वाहनों का डायवर्जन रहेगा। डायवर्जन 29 अक्तूबर की शाम छह बजे से 31 अक्तूबर की सुबह आठ बजे परिक्रमा समाप्त होने तक लागू रहेगा। वहीं एक नवंबर को शाम छह से दो नवंबर की सुबह आठ बजे तक रहेगा। इसी तरह से चार नवंबर को दोपहर 12 बजे से पांच नवंबर की रात 11 बजे तक लागू रहेगा। इस संबंध में मंगलवार को यातायात पुलिस ने विस्तृत डायवर्जन प्लान जारी किया।
1. कानपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनः
कानपुर से अम्बेडकरनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ आदि जाने वाली बसें व अन्य भारी वाहन कानपुर से फतेहपुर, लालगंज, बछरांवा, हैदरगढ़, पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे होते हुए जाएंगे।
2. उन्नाव की तरफ से आने वाले भारी वाहन :
उन्नाव से अम्बेडकरनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ आदि जाने वाले भारी वाहन उन्नाव के दही चौकी से पुरवा, मौरावा, बछरांवा, हैदरगढ़, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए जाएंगे। या बीघापुर लालगंज, गुरुबक्शगंज, बछरांवा से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे होते हुए जाएंगे।
3. सीतापुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनः
सीतापुर से गोंडा, मनिकापुर, बस्ती संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ जाने वाले भारी वाहन चाहलारी होते हुए बहराइच से गोंडा/ बलरामपुर होकर जाएंगे। या सीतापुर से इटौंजा, कुम्हरांवा, कुर्सी, देवा, बाराबंकी, रामनगर, करनैलगंज होते हुए जाएंगे।
4. हरदोई की तरफ से आने वाले भारी वाहनः
हरदोई से गोंडा, मनिकापुर, बस्ती संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ आदि जाने वाले भारी वाहन हरदोई से मलिहाबाद, इटौंजा, कुम्हरांवा, कुर्सी, देवा, बाराबंकी, रामनगर, करनैलगंज होते हुए जाएंगे।