फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में लखनऊ ने जीता दोहरा खिताब

विज्ञापन
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीतने वाली टीम। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ की ए टीम नेे द्वितीय अशोक केसरवानी स्मारक मंडलीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया। जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के केडी सिंह बाबू स्टेडियम के हैंडबॉल कोर्ट पर खेले गए पुरुष वर्ग के फाइनल में लखनऊ ए ने मोहनलालगंज को रोमांचक मुकाबले में 16-13 गोल से हराकर खिताब जीत लिया। विजेता से अंकित व जय सिंह ने चार-चार गोल दागे। मोहनलालगंज से पन्नेलाल ने आठ गोल किए। दूसरी ओर महिला वर्ग का खिताब लखनऊ ने फाइनल में एसएसबी को 5-4 से हराकर जीता। प्रतियोगिता के समापन समारोह में हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ए जगनमोहन राव ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रीतपाल सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह और यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें