फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ethanol plant: गन्ने और धान की भूसी से तैयार होगा एथेनॉल, सरोजनीनगर में लगेगा प्लांट

Sun, 15 Jan 2023 05:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो सुधांशु सक्सेना, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ के सरोजनीनगर में एथेनॉल उत्पादन के लिए प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए एमओयू हो गया है। इससे करीब 30 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। किसानों की आय में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यावरण संरक्षण के तहत ग्रीन फ्यूल उपलब्ध कराने के लिए कंपनी एम्बीशनविन ब्रेवरेजेस सरोजनीनगर और सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली जमीन पर एथेनॉल प्लांट लगाएगी। इसमें गन्ने-धान की भूसी, गन्ने के रस, चीनी के घोल, जौ, मक्का व अन्य अनाजों से एथेनॉल तैयार किया जाएगा। प्रदेश में इस तरह के पहले प्लांट के लिए इन्वेस्ट यूपी के तहत एमओयू हो गया है। इससे करीब 30 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


प्लांट में रोजाना 750 किलोलीटर एथेनॉल बनेगा। इसका इस्तेमाल वैकल्पिक ऊर्जा के तहत एथेनॉल बेस्ड गाड़ियों में होगा। साथ ही डिस्टलरी आदि प्रोजेक्ट भी लगाए जाएंगे। इसका विस्तार लखनऊ के साथ अन्य जनपदों में किया जाएगा। प्लांट में रोजाना 60 मेगावॉट ऊर्जा का भी उत्पादन होगा। इसमें बिजली के साथ बायोमॉस व प्राकृतिक गैस का उत्पादन शामिल होगा।

ये भी पढ़ें - मायावती का बड़ा एलान, लोकसभा और विधानसभा के चुनाव अकेले लड़ेगी पार्टी, किसी से गठबंधन नहीं करेंगे
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इन्वेस्टर्स समिट से पहले योगी सरकार दे रही 4 लाख तक के पुरस्कार जीतने का मौका


कंपनी के प्रबंध निदेशक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि प्रोजेक्ट पर 2500 करोड़ की अनुमानित लागत आएगी। जनवरी के अंतिम सप्ताह में शिलान्यास के बाद मार्च से प्रोजेक्ट शुरू हो जाएगा। कंपनी जल्द पूर्वांचल में भी ऐसा प्लांट लगाने की कार्ययोजना बना रही है। इन्वेस्ट यूपी के तहत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रथमेश कुमार ने प्रदेश सरकार की ओर से करार किया।
विज्ञापन


इन्हें मिलेगा रोजगार
एमओयू के अनुसार प्लांट शुरू होने पर हाईस्कूल, इंटर, आईटीआई, तकनीकी डिप्लोमा, स्नातक, परास्नातक, बीटेक के छात्रों को नौकरी मिलेगी। 30 हजार लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने में देगा योगदान
प्लांट की डीपीआर के अनुसार पहले गन्ने के रस से चीनी बनती थी। अब इसे सीधे एथेनॉल बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा। एथेनॉल को पेट्रोल व डीजल में मिलाकर पेट्रोलियम पदार्थों का आयात कम कर विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने में मदद मिलेगी। अभी तक केवल पांच प्रतिशत एथेनॉल पेट्रोल व डीजल में मिलाया जाता है। इस प्लांट से बायो एथेनॉल के उत्पादन से मदद मिलेगी। प्लांट के कृषि अपशिष्ट से खाद भी तैयार की जाएगी, जो खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाएगी। किसान अपनी उपज के अपशिष्ट प्लांट को बेचकर आय में इजाफा भी कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें