फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में लखनऊ प्रदेश में चौथे पायदान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि, फसल बीमा व मनरेगा में उत्कृष्ट प्रदर्शन
विज्ञापन

विकास योजनाओं के संचालन व क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर राजधानी लखनऊ ने प्रदेश की रैंकिंग में 53.10 प्रतिशत के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया है। शासन की तरफ से जारी जनपदवाद रैंकिंग में बागपत पहले, अंबेडकर नगर दूसरे और संतकबीरनगर तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने इसे टीम वर्क की उपलब्धि बताते हुए कहा कि आपसी समन्वय से ही सरकारी योजनाओं को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर जमीन पर लाने में सफलता मिली है। इससे साबित होता है कि राजधानी में विकास योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को लेकर बेहतर काम किया गया है। शासन हर महीने विकास योजनाओं और क्रियान्वयन में बेहतर काम करने के लिए रैंकिंग जारी करता है। इसके तहत जिले में विकास योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड देखा जाता है, जिसके आधार पर रैंकिंग तय होती है। राजधानी में 2.16 लाख किसानों को सम्मान निधि प्रदान की गई। 34771 कृषकों का फसल बीमा सुरक्षित कराया गया। पीएमजीएसवाई योजना के तहत माल और मोहनलालगंज में करीब चौदह किलोमीटर की सड़कें बनाई गईं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 63 जोड़ों का विवाह कराया गया। मनरेगा में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 1425 प्रवासी श्रमिकों के साथ 59379 परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें