फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी को मिले 10 कंपनी सेक्रेटरी

Tue, 26 Feb 2019 01:19 AM IST
sahaj sahaj न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की ओर से दिसंबर 2018 में आयोजित कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) के एग्जीक्यूटिव प्रोफेशनल कोर्स का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया। इसमें राजधानी के 10 विद्यार्थियों ने सफलता पाई है। दिसंबर में आयोजित इस परीक्षा में लगभग 450 विद्यार्थी शामिल हुए थे। लखनऊ चैप्टर के सीएस संदीप कुमार ने गोमती नगर स्थित संस्थान में बताया कि इस बार राजधानी का परिणाम अन्य वर्षों की अपेक्षा थोड़ा खराब रहा है। इस बार प्रोफेशनल एग्जाम को तीन मॉड्यूल में बांटा गया। हर मॉड्यूल में तीन-तीन पेपर होते हैं। इस बार मॉड्यूल प्रथम का परिणाम 12.86 फीसदी, दूसरे का 14.74 फीसदी, तीसरे का 13.06 फीसदी रहा है। इन तीनों ग्रुप में सफल विद्यार्थियों की संख्या 10 रही है। जबकि तीनों मॉड्यूल में एक-एक ग्रुप पास करने वालों की कुल संख्या 32 है। उन्होंने बताया कि अगले कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम व प्रोफेशनल प्रोग्राम की परीक्षा एक जून व 10 जून को होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन व परीक्षा शुल्क 25 मार्च तक जमा किया जा सकता है। बताया कि विस्तृत परीक्षा परिणाम इंस्टीट्यूट की वेबसाइट icsi.edu पर भी उपलब्ध है। वहीं विद्यार्थियों ने बताया कि बदले पैटर्न व विस्तृत सिलेबस के कारण उन्हें काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें