फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: मरीजों के लिए राहत भरी खबर, ओपीडी में जल्द मिल जाएगी तारीख, भर्ती होंगे 98 नए डॉक्टर

Mon, 09 Feb 2026 07:53 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

संजय गांधी पीजीआई में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए 98 नए पदों पर भर्ती होगी। बैकलॉग भर्ती के तहत 41 विभागों में आवेदन मांगे गए हैं। इससे ओपीडी और इलाज व्यवस्था में सुधार होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी है।

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय गांधी पीजीआई में डॉक्टरों की कमी दूर होगी। इसके लिए संस्थान में 98 नए पदों पर भर्ती होने जा रही है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 28 फरवरी तय की गई है। संस्थान की ओर से जारी नोटिस के अनुसार नए डॉक्टरों की भर्ती 41 विभागों में की जा रही है। इन विभागों में डॉक्टरों के खाली चल रहे आरक्षित वर्ग के भरे जाएंगे।

विज्ञापन


इनमें 88 पद असिस्टेंट प्रोफेसर, 8 पद एसोसिएट और एक-एक पर एडिशनल और प्रोफेसर के हैं। आरक्षण के हिसाब से बात करें तो 58 पद अनुसूचित जाति, 39 अन्य पिछड़ा वर्ग और एक पद एसटी अभ्यर्थी के लिए आरक्षित है। संस्थान में आवेदन के लिए अभ्यर्थी को निर्धारित प्रारूप पर अपना ब्योरा भेजना होगा।

50 साल है नियुक्ति के लिए अधिकतम आयु

संस्थान ने सभी नियुक्तियों में भर्ती के लिए अधिकतम उम्र की सीमा भी तय की है। इसके अनुसार 50 वर्ष से ज्यादा आयु के अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं होगी। उम्र की गणना आवेदन की अंतिम तारीख यानी 28 फरवरी को की जाएगी। उम्र सीमा में पांच वर्ष की छूट एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को और तीन साल की छूट अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को दी जाएगी।

सामान्य पदों के लिए साफ होगा रास्ता

आरक्षित वर्ग की नियुक्ति के साथ ही सामान्य पदों के लिए भर्ती का रास्ता खुल जाएगा। नियमानुसार बैकलॉग भर्ती के पदों का विज्ञापन अलग से निकाला जाना चाहिए। संस्थान प्रशासन ने इसी वजह से इन भर्ती का विज्ञापन अलग से जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें