फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव की बेटी के समर्थन में आईं लखनऊ की लड़कियां, प्रियंका ने थपथपाई पीठ

Sun, 04 Aug 2019 01:31 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्नाव की रेप पीड़िता के समर्थन में हस्ताक्षर करने वाली लड़कियों का आभार जताया। प्रियंका ने अभियान में हिस्सा लेने वाली लड़कियों का फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘उन्नाव की बेटियों के समर्थन में आने वाली लखनऊ की लड़कियों को धन्यवाद देती हूं। अगर हम सब लोग एक साथ आ जाएं तो हम उन लोगों को बदलने के लिए मजबूर कर सकते हैं, जो बलात्कारियों और अपराधियों को ताकतवर बनाते हैं।’ 
विज्ञापन


अभियान को उन्होंने ‘बस अब और नहीं’ बताते हुए कहा- लखनऊ की लड़कियां बड़ी संख्या में उन्नाव की बेटी को न्याय दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा ले रही हैं। अपराधियों को संरक्षण और बलात्कार जैसे जघन्य अपराध करने के बाद भी उनमें कोई भय न होने को चुनौती इसी साहस और एकता से दी जा सकती है।  बता दें,  प्रियंका ने शनिवार से तीन दिन के लिए रेप पीड़िता के समर्थन में पूरे प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान चलाने का आह्वान किया है।
 
विज्ञापन

राजधानी में कांग्रेसियों ने करवाए हस्ताक्षर

पार्टी महासचिव के आह्वान पर शनिवार को लखनऊ में अलग-अलग स्थानों पर कांग्रेसियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने आरोपी विधायक को तिहाड़ जेल ट्रांसफर करने, विधानसभा सदस्यता निरस्त करने, पीड़िता के परिवार को तत्काल 1 करोड़ रुपये और घायल वकील के परिवार को उचित आर्थिक मदद देने की मांग की। हस्ताक्षर अभियान में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष बोध लाल शुक्ला, आरबी सिंह, शैलेंद्र तिवारी, शिव पांडेय समेत एनएसयूआई की लखनऊ जिला इकाई ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें