फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: यूपी के पूर्व मुख्य सचिव के साथ जालसाजी, क्रेडिट कार्ड से हो गई 383 डॉलर की शॉपिंग

Thu, 11 Jul 2024 03:45 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

पूर्व मुख्य सचिव को फोनकर्ता ने बताया कि आपके क्रेडिट कार्ड पर एक लाख नौ हजार रुपये का बकाया है। आशंका है कि उनके क्रेडिट कार्ड से विदेशी साइट से शॉपिंग की गई है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी व पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन के क्रेडिट कार्ड से जालसाज ने 383 डॉलर की शॉपिंग कर ली। बैंक से ट्रांजैक्शन का मैसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला तो उन्होंने गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया।

विज्ञापन


गोमतीनगर के विवेकखंड निवासी पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन के मुताबिक, गत आठ जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई थी। फोन करने वाले ने खुद को एसबीआई का कर्मचारी बताते हुए कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड पर एक लाख नौ हजार रुपये का बकाया है।

ये भी पढ़ें - शाइन सिटी घोटाला: मास्टर माइंड राशिद नसीम की विदेश में जब्त होगी संपत्ति, निवेशकों के 60 हजार हड़पे थे
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में बाढ़ से हालात बिगड़ने से 15 लोगों की मौत, बिजली गिरने से 44 लोगों की मौत
विज्ञापन


जालसाज ने उन्हें झांसे में लेने के लिए उनके क्रेडिट कार्ड का नंबर बताया, जो गलत था। आलोक रंजन ने कहा कि यह उनका कार्ड नहीं है तो जालसाज ने उनसे मोबाइल में नौ दबाने के लिए कहा।पूर्व मुख्य सचिव के नंबर दबाने पर उसने उनसे बैंक में संपर्क करने को कहा और कॉल काट दी। 

शाम करीब 6.30 बजे आलोक रंजन के पास क्रेडिट कार्ड से 383 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 32 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। ऐसी आशंका है कि पूर्व मुख्य सचिव के क्रेडिट कार्ड से जालसाज ने ऑनलाइन विदेशी साइट से शॉपिंग की है। इसके चलते कार्ड से 383 डॉलर कटने का मैसेज आया होगा। इंस्पेक्टर गोमतीनगर दीपक कुमार पांडेय के मुताबिक, ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें