राजधानी के अलग-अलग इलाकों में शनिवार को कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं। सभी मरीजों में लक्षण आने पर निजी लैब से जांच कराई थी। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी मरीज हाेम आईसोलेशन में हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया तेलीबाग के रहने वाले बुजुर्ग पुरुष (85) को तीन से चार दिन से बुखार आ रहा था। सांस लेने में तकलीफ शुरू हुई। जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुजुर्ग होम आईसोलेशन में हैं। मोहनलालगंज इलाके से दो पुरुष पॉजिटिव आए हैं। इसमें एक (38) व दूसरा (58) वर्ष है। जबकि चौथा मरीज चौक का रहने वाला (19) वर्ष का छात्र है। जनपद में अब तक कुल 66 कोविड धनात्मक रोगी पाए गए हैं। जिसमें एक्टिव केसों की संख्या 35 है।