लखनऊ। खेल विभाग और उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के समन्वय से एक अगस्त से मऊ में होने वाली जूनियर बालक स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए लखनऊ टीम घोषित कर दी गई है। चौक स्टेडियम में आयोजित ट्रायल के बाद लखनऊ फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव कन्हैया लाल ने यह घोषणा की। चयनित टीम में अनमोल, अफजल अहमद, शिवम, आदित्य यादव, विनायक सिंह, आयुष गोसाईं, बृजेश यादव, अबुजर अहमद खान, हर्ष मिश्रा, दर्श कुशवाहा, शौर्य वर्मा, सैयद अयान कमाल, आकाश मिश्रा, रचित, अक्षय पांडेय और अमन पाल को शामिल किया गया है। मो. तारिक अंसारी टीम कोच होंगे, जबकि अर्जुन शुक्ला और प्रियांशु सिंह को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम में जगह दी गई है।