लखनऊ। एलसीए सेवन ए साइड क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मुकाबले में शीशमहल क्रिकेट क्लब ने लखनऊ क्रिकेट अकादमी (एलसीए) को दो विकेट से हरा दिया। एलसीए चौक ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एलसीए ने 10 ओवर में 82 रन बनाए। नितिन ठाकुर ने 23 और शिव शुक्ला ने 16 रन बनाए। शीशमहल के विपुल चतुर्वेदी ने दो और जियाउर रहमान ने एक विकेट लिया। शीश महल टीम ने 9.1 ओवर में 83 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जियाउर रहमान 25 रन बनाकर नाबाद रहे। l विपुल चतुर्वेदी ने 23 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। खेल के मुख्य अतिथि अमान रिजवी रहे। टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को एलसीए क्लब और केडी सिंह बाबू स्टेडियम क्लब के बीच मैच खेला जाएगा।