हजरतगंज में मंगलवार दोपहर बाजपेयी कचौड़ी भंडार के पास स्थित रेस्टोरेंट मुकीम के किचन में आग लग गई। घटना से अफरातफरी मच गई। दमकलकर्मियों ने एक गाड़ी से कुछ देर में आग बुझा ली। एफएसओ हजरतगंज राम कुमार रावत के मुताबिक हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।