फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: महिला के शव के लिए मार्चुरी पर पिता और पति भिड़े, गृह कलह के कारण ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Sun, 14 Sep 2025 09:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। महिला के पति व मायकेवालों में शव को लेकर विवाद हो गया। मामले में पति व ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैरपुर थाने के सामने रेलवे क्रासिंग पर शनिवार की रात साढ़े सात बजे प्रिया सिंह (28) ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया। रविवार को यहां पर मृतका के पति शैलेन्द्र सिंह और पिता संजय सिंह के बीच शव ले जाने को लेकर भिड़ंत हो गई। दोनों ही प्रिया सिंह के अंतिम संस्कार का दावा करने लगे। इसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया।

विज्ञापन


थाना प्रभारी सैरपुर मनोज कुमार कोरी ने बताया कि उन्नाव निवासी मृतका प्रिया के पिता संजय सिंह की शिकायत पर पुलिस मड़ियांव श्रीनगर कालोनी निवासी पति शैलेन्द्र सिंह व चार परिजनों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

घटना को लेकर उन्होंने बताया कि लगभग नौ साल पहले मड़ियांव श्रीनगर निवासी शैलेन्द्र सिंह की शादी उन्नाव निवासी संजय सिंह की बेटी प्रिया सिंह के साथ हुई थी। पारिवारिक कलह की वजह से शनिवार की रात लगभग सात बजे प्रिया सिंह ने सैरपुर थाने के सामने रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें