प्रवर्तन निदेशालय ने लखनऊ के एक मामले में दिल्ली के पूर्व एलजी नजीब जंग की पत्नी की तीन भांजियों की 2.76 करोड़ रुपये की चल संपत्ति जब्त की है। प्रवर्तन निदेशालय ने यह कार्रवाई नजीब जंग की पत्नी अमीना जंग की शिकायत पर की है। अमीना ने कहा था कि उनके रिश्तेदारों ने वक्फ की संपत्ति बेच कर पैसों को शेयर बाजार में निवेश किया है। इस मामले में ईडी ने पिछले साल नवंबर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसमें मनी लॉन्ड्रिंग के सुबूत मिले थे। इसके बाद ईडी ने अमीना जंग के भाई एमजे फरीदी की तीन बेटियों फराह आरिफ, अनुश फरीदी खान और अरशीन फरीदी खान की 2.76 करोड़ की संपत्ति को अटैच कर लिया। इसमें बैंक खातों के साथ-साथ विभिन्न कंपनियों के शेयर शामिल हैं।