फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी : अवैध सेटेलाइट फोन के साथ दो गिरफ्तार, आर्मी इंटेलीजेंस की सूचना पर हुई बरामदगी

Fri, 17 Jun 2022 03:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अमेठी

सार

आर्मी इंटेलीजेंस, एटीएस व पुलिस के बड़े अफसरों की कड़ी पूछताछ में शमीम ने बताया कि पहले वह सऊदी में नौकरी करता था। चार साल पहले एयरपोर्ट के पास उसे यह फोन पड़ा मिला था। यहां उसने फोन अपने बहनोई जब्बार के पास रख दिया।
विज्ञापन
प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भादर (अमेठी) में आर्मी इंटेलीजेंस से मिले इनपुट के आधार पर स्वॉट टीम व मॉडल थाना रामगंज की पुलिस ने गुरुवार सुबह मवैया गांव में छापा मारा। यहां पुलिस ने एक घर से प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन बरामद करने के साथ दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। गांव से सेटेलाइट फोन की बरामदगी होने की सूचना सार्वजनिक होते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। जिले के बड़े पुलिस अफसरों के अलावा एटीएस व आर्मी इंटेलीजेंस की टीमों ने भी पकड़े गये युवकों से पूछताछ की।

विज्ञापन


जिले की पुलिस को गुरुवार सुबह आर्मी इंटेलीजेंस ने मॉडल थाना रामगंज के गांव मवइया में प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन के सक्रिय होने की सूचना दी थी। विभाग ने स्वाट टीम प्रभारी धीरेंद्र कुमार वर्मा, सर्विलांस सेल प्रभारी विवेक सिंह, रामगंज थानाध्यक्ष मिथिलेश सिंह को कार्रवाई का निर्देश दिया। संयुक्त टीमें मवइया गांव पहुंची और सर्विलांस की मदद से उस मकान में छापा मारा, जहां सेटेलाइट फोन सक्रिय दिख रहा था। छापे में संयुक्त टीम को मकान के एक कमरे में मौजूद ग्रे कलर का कोरिया निर्मित सेटेलाइट फोट व चार्जर बरामद हुआ। पुलिस ने मकान में मौजूद मवइया निवासी जब्बार अली उर्फ बजाज व प्रतापगढ़ जिले के कंधई हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पूरे पांडेय मजरे दीवानगंज मो. शमीम उर्फ लल्लू को गिरफ्तार कर लिया।

सऊदी अरब से लाए थे फोन
सूत्रों के अनुसार आर्मी इंटेलीजेंस, एटीएस व पुलिस के बड़े अफसरों की कड़ी पूछताछ में शमीम ने बताया कि पहले वह सऊदी में नौकरी करता था। चार साल पहले एयरपोर्ट के पास उसे यह फोन पड़ा मिला था। यहां उसने फोन अपने बहनोई जब्बार के पास रख दिया। उसके पास इसका चार्जर नहीं था। लंबे समय बाद चार्जर का बंदोबस्त कर फोन को चार्ज करने के बाद गुरुवार को ऑन करते ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शमीम ने बताया कि उसे नहीं पता था कि यह फोन प्रतिबंधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें