फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: कांग्रेस नेता के घर पकड़ी गई बिजली चोरी, मॉर्निंग रेड के दौरान मीटर से पहले कट का खुलासा

Mon, 06 Jan 2025 04:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Electricity theft: लखनऊ में कांग्रेस नेता के घर बिजली चोरी का मामला सामने आया है। इस मामले में उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर कराई जाने की प्रक्रिया चल रही है। 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता के घर पकड़ी गई बिजली चोरी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राजधानी के हुसैनाबाद क्षेत्र में सोमवार सुबह शिया यूथ कांग्रेस नेता के घर में बिजली चोरी को पकड़ा गया है। शिया नेता के द्वारा यह बिजली चोरी मीटर से पहले आने वाले सर्विस केवल को काटकर उसमें अतिरिक्त तार को जोड़कर इस चोरी को अंजाम दिया जा रहा था। इस मामले में उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर कराई जाने की प्रक्रिया चल रही है। 

विज्ञापन




यह जानकारी देते हुए लखनऊ मध्य जोन  मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने बताया कि अधीक्षण अभियंता रमेश चंद पांडेय की अगवाई में सोमवार सुबह अधिशासी अभियंता चौक रमन एवं एसडीओ उपदेश अग्निहोत्री की टीम ने सुबह 5:30 बजे छापे के दौरान हुसैनाबाद की सुरैया मंजिल इलाके में जांच शुरू की तो पाया कि सुरइया मंजिल हुसैनाबाद में अखिल भारतीय शिया यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरफ़त आलम के आवास में विद्युत तार में बाईपास करके विद्युत चोरी की जा रही थी एवं मीटर में डिमांड भी कम पाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता ने बताया कि शिया नेता के घर में कितने किलोवाट का विद्युत कनेक्शन था और मौके पर कितने लोड की बिजली चोरी की जा रही थी इस पूरे मामले की भी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें