अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि फाइट द बाइट अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने तकरोही, रुचि खंड, बालागंज, केशव नगर इलाके में मच्छर जनक परिस्थितियां मिलने पर 13 घरों को नोटिस भेजा है।
वहीं शनिवार को मलेरिया निरीक्षकों एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की टीमों ने केशव नगर, श्री नगर कॉलोनी, प्रीति नगर, पारा कॉलोनी, जजेज कॉलोनी रिवरबैंक, इमामबाड़ा, लोहिया चिकित्सालय, डालीबाग कॉलोनी, बटलर पैलेस कॉलोनी, माल एवेन्यू, पटेल नगर, गौतम पल्ली, दिलकुशा, वीवीआइपी एवं वीआईपी गेस्ट हाउस, ओसीआर बिल्डिंग, कसमंडा में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया।