फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चालक ने सेवानिवृत्त जज को लूटने का किया प्रयास, बाइक सवार दो लोग भी थे शामिल

Tue, 16 Jun 2026 03:39 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सेवानिवृत्त जज का आरोप है कि वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही ऑटो चालक उनकी कार की ड्राइविंग सीट की ओर पहुंचा और जबरन गेट खोल कर कार बंद कर दी। आरोपी व उसके दो साथी उनसे गाली-गलौज और अभद्रता करने लगे। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के गोमतीनगर में चार जून को ऑटो में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चालक व उसके दो साथियों ने सुशांत गोल्फ सिटी में अवध विहार कॉलोनी निवासी इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज एसएन अग्निहोत्री को रोक लिया। आरोपियों ने उन्हें लूटने का प्रयास किया। मगर राहगीरों के आने पर वह बच गए। गोमतीनगर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 

विज्ञापन


सेवानिवृत्त जज एसएन अग्निहोत्री ने बताया कि चार जून की सुबह वह दांत का इलाज कराने के लिए कार से गोमतीनगर स्थित मेट्रो अस्पताल जा रहे थे। सुबह करीब 11:30 बजे वह जनेश्वर मिश्र पार्क के पास पहले अंडरपास से पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से आ रहे एक ऑटो चालक ने हॉर्न बजाना शुरू कर दिया। ऐसे में थोड़ा आगे जाने पर उन्होंने ऑटो को निकलने का रास्ता दे दिया दिया। आरोप है आरोपी चालक ने ऑटो बीच सड़क पर खड़ा कर दिया तभी एक बाइक पर सवार उसके दो साथी भी आ गए।  

ये भी पढ़ें - दोबारा राम मंदिर पहुंची SIT, आज मंदिर के पुजारियों, ट्रस्ट के पदाधिकारियों से फिर से होगी पूछताछ
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चुनाव-2027 की तैयारी में जुटीं मायावती, बोलीं- ओबीसी समाज का वास्तविक हित हमारी पार्टी ही चाहती है

जबरन कार बंद करने का आरोप 

सेवानिवृत्त जज का आरोप है कि वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही ऑटो चालक उनकी कार की ड्राइविंग सीट की ओर पहुंचा और जबरन गेट खोल कर कार बंद कर दी। आरोपी व उसके दो साथी उनसे गाली-गलौज और अभद्रता करने लगे। आरोपी उनसे कार लूटने का प्रयास कर ही रहे थे तभी राहगीरों के आने पर तीनों भाग निकले। पीड़ित का कहना है कि वह जब थोड़ा आगे बढ़े तो सुनसान जगह पर एक बार आरोपियों ने रोक लिया और दोबारा लूट का प्रयास करने लगे। यूपी 112 पर सूचना देने पर आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
एसएन अग्निहोत्री ने बताया कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। सुशांत गोल्फ सिटी और नीलमथा चौकी पुलिस ने उनकी कार में लगे कैमरे की फुटेज और आरोपियों के फोटो भी लिए थे। फिर गोमतीनगर थाने में उन्होंने शिकायत की मगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। 

ऑटो पर लगी थी जानकीपुरम के स्कूल की बस की नंबर प्लेट
इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि सोमवार को तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सेवानिवृत्त जज ने जिस ऑटो चालक का नंबर  बताया है वह जानकीपुरम स्थित निजी स्कूल में संचालित बस का है। आशंका है कि आरोपी ने फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया है। विवेचना की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें