फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: कैसरबाग बस डिपो पर चालक-परिचालक ने आत्मदाह का किया प्रयास, मची अफरातफरी

Sun, 25 Oct 2026 11:12 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के कैसरबाग बस डिपो पर चालक व परिचालक ने आत्मदाह का प्रयास किया। कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर एआरएम से परेशान होने की बात कही।
विज्ञापन
चालक-परिचालक ने किया आत्मदाह का प्रयास। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) के लखनऊ स्थित कैसरबाग कार्यशाला में रविवार सुबह अफरातफरी मच गई। कथित प्रताड़ना और समय पर वेतन न मिलने से आक्रोशित कुछ चालक-परिचालकों ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद कर्मचारियों और स्टाफ ने तुरंत हस्तक्षेप कर उन्हें बचा लिया। आक्रोशित कर्मचारियों का आरोप है कि सहायक क्षेत्र प्रबंधक सतीश पाल उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। रूट से हटाने सहित अन्य तरीकों से प्रताड़ित किए जाने और वेतन में देरी के कारण कर्मचारियों में भारी नाराजगी फैली हुई है।

घटना के बाद कार्यशाला का गेट बंद कर दिया गया। कर्मचारियों के आक्रोश के कारण परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया है।

2710 लीटर डीजल घोटाले का आरोप
कर्मचारियों ने कैसरबाग वर्कशॉप में 2710 लीटर डीजल घोटाले का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अधिकारियों को मामले की जानकारी है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। संविदा कर्मियों का वेतन नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें