पुलिस मामले की जांच करती हुई।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
बैंक के बाहर ही पत्नी को मारी गोली
आईजी लखनऊ अपर्णा कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आईसीआईसीआई बैंक के बाहर मानस मिश्रा ने अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर अपनी बहन को गोली मार दी और उसके बाद सुसाइड कर ली। गुरुवार दोपहर 12 बजे कार सवार युवक ने कॉल करके महिला रिलेशनशिप मैनेजर को आईसीआईसीआई बैंक के बाहर बुलाया। आरोपी पति और महिला मैनेजर के बीच थोड़ी देर तक बातचीत हुई। इसके बाद आरोपी पति अपनी पत्नी को गोली मारकर फरार हो गया।
मानस पसीने से भीगे थे
मानस का घर हुसड़िया चौराहे के पास किराए पर है। फास्ट फूड दुकान के मालिक लवकुश ने बताया कि करीब 12:30 बजे मानस अचानक वहां आए। वह पसीने से भीगे हुए थे। अंदर जाने के बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया।
कुछ देर बाद अंदर से आवाज आई। मानस की बहन भी उनके साथ रहती थी। इसके बाद पता चला कि मानस ने बहन को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली।लवकुश ने बताया कि उसे इससे ज्यादा जानकारी नहीं है। मानस के माता-पिता नहीं हैं और वह SBI बैंक में काम करता था।