फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: खुले में मांस बिक्री पर लखनऊ के जिलाधिकारी ने लगाई रोक, जारी किए निर्देश

Thu, 05 Mar 2020 05:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लखनऊ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने खुले मे मांस बिक्री पर रोक लगा दी है साथ ही होटल और रेस्टोरेंट को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

 

इसके पहले, डीएम अभिषेक प्रकाश व सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बुधवार शाम करीब छह बजे लोकबंधु अस्पताल का निरीक्षण किया। अफसर वार्ड की व्यवस्थाओं को परखने के साथ अन्य संसाधनों की जानकारी ली।

इससे पहले भारत सरकार की टीम ने एयरपोर्ट और लोकबंधु अस्पताल का निरीक्षण किया था। कुछ दिशा-निर्देश दिए थे, जिसे पूरा कर लिया गया था। डीएम ने सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


वहीं, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह का कहना है कि कोरोनावायरस पर किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। सब कुछ हमारे नियंत्रण में है। किसी भी तरह के हालात का सामना करने के लिए सात मेडिकल कॉलेज और 820 बेड आइसोलेशन के लिए तैयार हैं।

उन्होंने बताया कि हम अब तक 10 लाख यात्रियों की जांच कर चुके हैं। सब कुछ हमारे कंट्रोल में है।वहीं, प्रमुख सचिव ने जानकारी दी कि अब तक 175 लोगो के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें से 157 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन लोगों में किसी तरह का इंफेक्शन नहीं पाया गया है। आगरा के 66 लोगों को 24 घंटे तक ट्रैक किया गया। किसी भी तरह की कोई मुश्किल नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. मिथिलेश चतुर्वेदी ने कहा कि कोरोनावायरस का इंफेक्शन रेट कम हो रहा है। हाथ बार-बार धुलें और छींक आने पर रुमाल का प्रयोग करें। सोशल स्पेसिंग का ध्यान रखें। इससे घबराने की नहीं बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें