फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: मई अंत से शुरू हो सकती है श्रीनगर की सीधी उड़ान, पहलगाम हमले के बाद ठप हुईं थीं सेवाएं

Sun, 11 May 2025 08:48 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Lucknow Srinagar Flight: लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से श्रीनगर को उड़ने वाली डायरेक्ट विमान सेवा इसी महीने के अंत से फिर से शुरू हो सकती है। 
 
विज्ञापन
लखनऊ से श्रीनगर की उड़ान। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ से श्रीनगर की सीधी उड़ान मई के आखिरी हफ्ते में शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसा होने से यात्रियों को काफी आसानी हो जाएगी। फिलहाल एयरलाइन रूट पर फीजिबिलिटी को एक बार फिर से जांचेगी, ताकि दोबारा उड़ान सेवा को बंद न करना पड़े।

विज्ञापन


बीती 30 मार्च को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से श्रीनगर के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू की गई थी। इंडिगो एयरलाइंस की सीधी फ्लाइट 6ई 6945 सुबह 5:20 रवाना होकर सुबह 7:15 बजे श्रीनगर पहुंच रही थी। वापसी में इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 6524 श्रीनगर से शाम 5:50 बजे प्रस्थान कर शाम 7:40 बजे लखनऊ पहुंचती थी। 

इस सीधी उड़ान को अच्छी संख्या में यात्री मिल रहे थे। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद यात्रियों की संख्या घटनी शुरू हो गई थी। ऐसा भी समय आया जब यात्री संख्या 180 से घटकर 35 पहुंच गई। नुकसान के चलते यह सेवा बंद कर दी गई। एयरलाइन से जुड़े सूत्र बताते हैं कि मई अंत से इसके फिर से शुरू होने की उम्मीद है। इसके पहले एयरलाइन प्रशासन रूट पर फीजिबिलिटी को एक बार फिर से जांचेगा तथा सर्वे करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें