फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊवासियों को अब अपने क्षेत्र में ही मिलेगा एलडीए से जुड़ी समस्याओं का निदान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के लोग अब एलडीए से जुड़ी समस्याओं का निदान अपने क्षेत्र में ही पा सकेंगे। एलडीए उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सातों जोन में खोले गए स्थानीय कार्यालयों में सोमवार को कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। अब शहर के लोगों को अपनी समस्या के लिए गोमतीनगर के विपिनखंड स्थित मुख्य कार्यालय आना नहीं पड़ेगा। स्थानीय कार्यालयों में जोन के जोनल अभियंता भी पीड़ितों की सुनवाई करेंगे। यहां सहायक एवं अवर अभियंताओं की दिन के हिसाब से ड्यूटी लगाई गई है। इस नई व्यवस्था से जोन में तैनात कर्मचारियों को भी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा।
विज्ञापन

किस जोन का कहां पर कार्यालय व कौन कर्मचारी तैनात
जोन एक : प्राधिकरण कार्यालय विपिनखंड गोमतीनगर, मो. जुनैद 7081101790, 9415763479
जोन दो : भीमराव अंबेडकर विवि पार्किंग नंबर दो, ओम प्रकाश श्रीवास्तव 7081100930, 9415292753
जोन तीन : एमआईजी पारा, मो. रजा 9335243864
जोन चार : सामुदायिक केंद्र सेक्टर-आई अलीगंज, राजीव कुमार अस्थाना 9839420703
जोन पांच : सामुदायिक केंद्र सेक्टर एच जानकीपुरम, रवींद्र कुमार वर्मा 7081101562, 9580817730
जोन छह : एलडीए कार्यालय लालबाग, ओमप्रकाश 9335141703
जोन सात : जॉगर्स पार्क बसंतकुंज, राज मोहन श्रीवास्तव 7081101092
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें