लखनऊ। मेजबान लखनऊ ने झांसी को आसान मुकाबले में 8-0 से मात देते हुए जमनलाल शर्मा मेमोरियल राज्य सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में करमपुर, भदोही और गाजीपुर की टीमों ने जीत दर्ज की।
करमपुर ने लखीमपुर को 17-1, भदोही ने विवेक अकादमी वाराणसी को 4-1 और नेहरू स्टेडियम गाजीपुर ने सीतापुर को 3-1 से पराजित किया। चंद्रभान गुप्त खेल मैदान में खेली जा रही प्रतियोगिता के मेजबान लखनऊ और झांसी के बीच खेला गया मुकाबला एकतरफा रहा। शुरुआत से ही लखनऊ के खिलाड़ियों ने दबदबा बनाते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम पर हमलों की झड़ी लगा दी, जबकि ओर झांसी के खिलाड़ी दबाव में बिखर गए और वापसी नहीं कर सके।
विजेता टीम से कार्तिक धानुक, रियाज और अकरम ने दो-दो गोल दागे, जबकि कप्तान शिवांशु व अनिकेत एक-एक गोल करने में सफल रहे। प्रतियोगिता के दूसरे क्वार्टर फाइनल में करमपुर का सामना लखीमपुर से हुआ। मुकाबले में स्टार खिलाड़ियों से सजी करमपुर की टीम ने लखीमपुर को ककहरा सिखाते हुए 17-1 के विशाल अंतर से जीत दर्ज की। मैच के दौरान करमपुर से विवेक यादव ने बेहतरीन स्किल का प्रदर्शन करते हुए चार गोल दागे, जबकि कप्तान जॉनसन पाल और प्रिंस यादव ने तीन-तीन गोल किए।
इसके अलावा राज व अंशू पाल ने दो-दो और प्रांजल पाल, शिवम यादव व आयुष कनौजिया एक-एक गोल करने में सफल रहे। पराजित टीम से कृष्णा ने एकमात्र गोल किया। प्रतियोगिता के तीसरे मुकाबले में भदोही ने विवेक अकादमी वाराणसी को 4-1 से पराजित किया। विजेता टीम से आदित्य ने दो और राज यादव व अनिकेत ने एक-एक गोल किए।
प्रतियोगिता के चौथे क्वार्टर फाइनल में नेहरू स्टेडियम गाजीपुर ने सीतापुर को 3-1 से पराजित किया। मैच के दौरान गाजीपुर से कृष सिंह ने दो और अभिषेक कुमार ने एक गोल किया, जबकि पराजित टीम से अमनदीप एकमात्र गोल करने में सफल रहे।
सब जूनियर हाॅकी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में गेंद के लिए भिड़ते गाजीपुर और सीतापुर के