पुलिस को देखकर आक्रामक हो गया था कुत्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
एसीपी गाजीपुर के मुताबिक बेला चक्रवर्ती के पति प्रकाश चंद्र चक्रवर्ती रेलवे में अधिकारी थे। उनकी मौत के बाद बेला को फैमिली पेंशन मिलती थी, जिससे परिवार को खर्च चलता था। असीम एक प्राइवेट कंपनी से सेवानिवृत्त थे। जांच में पता चला है कि असीम के दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। घर में किसी का आना-जाना नहीं था। मां-बेटे भी घर से कम निकलते थे। पुलिस ने किसी तरह उनके कुछ रिश्तेदारों का नंबर हासिल कर उनसे संपर्क किया, पर सबने बेला व असीम से कोई मतलब न होने की बात कहते हुए शव लेने से इन्कार कर दिया।
बृहस्पतिवार को पड़ोसी से हुई थी बेला की बातचीत
चौकी इंचार्ज ने बताया कि बृहस्पतिवार को बेला चक्रवर्ती की अपने पड़ोसी से काफी देर तक बातचीत हुई थी। इसके बाद मां-बेटे को न तो किसी ने देखा और ना ही किसी से कोई बात हुई।
कमरे में मिली शराब की बोतलें
असीम के कमरे की छानबीन के दौरान वहां से शराब की खाली 20 से 25 बोतलें मिली हैं। कमरे में चारों तरफ गुटखे के पाउच पड़े थे। कमरे में ही कुत्ते की गंदगी भी बिखरी हुई थी। ऐसा लग रहा था कि असीम के कमरे में किसी का आना-जाना नहीं था।