फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ दर्शन बस सेवा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी की संस्कृति, धरोहर और विरासत से रूबरू कराने के लिए लखनऊ दर्शन बस सेवा मंगलवार से शुरू होगी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह 1090 चौराहे से इसे रवाना करेंगे।
विज्ञापन

मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि राज्य पर्यटन विकास निगम की इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस का दर्शक सुबह या शाम के टूर पैकेज का चयन कर सकते हैं। बच्चों (05 से 12 वर्ष आयु) के लिए 400 रुपये और वयस्कों (12 वर्ष से अधिक आयु) के लिए किराया 500 रुपये होगा। यात्रियों को हल्का जलपान दिया जाएगा। 31 जनवरी तक टिकट बुकिंग पर 10 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। https://www.upstdc.co.in/ से टिकट बुक कर सकते हैं।

मंत्री ने बताया कि पर्यटक राजभवन, जीपीओ व हजरतगंज के आकर्षण से रूबरू होंगे। बेगम हजरत महल पार्क, ग्लोब पार्क, छतर मंजिल होते हुए ऐतिहासिक रेजीडेंसी परिसर (40 मिनट) का अवलोकन कराया जाएगा। सिब्तैनाबाद इमामबाड़ा से गुजरते हुए बस फिर से हजरतगंज पहुंचेगी, जहां विधान सभा भवन (40 मिनट) का विशेष भ्रमण कराया जाएगा। राजभवन, कैथेड्रिल चर्च के रास्ते बस यूपी दर्शन पार्क (30 मिनट) पहुंचेगी। फिर यह अम्बेडकर पार्क, गोमती रिवर फ्रंट से गुजरते हुए 1090 चौराहा पहुंचेग। पैकेज में रेजीडेंसी और उत्तर प्रदेश दर्शन पार्क में प्रवेश का टिकट शामिल रहेगा। विधान सभा भवन में विशेष प्रवेश की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें