फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़, खचाखच भरी ट्रेनें, खिड़की से अंदर घुसे यात्री...देखें तस्वीरें

Sat, 18 Oct 2025 09:30 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Diwali 2025: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को यात्रियों की भीड़ उमड़ी रही। सुबह से शाम तक सभी ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरी नजर आई। लोग खिड़की से अंदर घुसने का प्रयास करते दिखे।
विज्ञापन
ट्रेन में खचाखच भीड़ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली के त्योहार पर घर जाने वालों की भीड़ शुक्रवार को चारबाग रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी। पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों का सैलाब देखते ही बना। खिड़कियों से लेकर सीटों तक यात्री ठस गए। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ के जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन



 

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
लखनऊ से गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, मुरादाबाद, गाजियाबाद और सहारनपुर समेत करीब 45 जिलों के लिए शुक्रवार से यात्रियों की रवानगी शुरू हुई। ट्रेनों में लंबी वेटिंग के कारण अधिकांश यात्रियों को जनरल कोचों में सफर करना पड़ा। 

 

चारबाग रेलवे स्टेशन का हर प्लेटफॉर्म फुल दिखा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
पंजाब मेल, त्रिवेणी, वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस और इंटरसिटी जैसी वीआईपी ट्रेनों में भी पैर रखने की जगह नहीं बची। आरपीएफ और जीआरपी जवानों ने प्लेटफॉर्मों पर तैनात होकर व्यवस्था संभाली। रिजर्वेशन कराकर पहुंचे यात्रियों को उनकी सीटों तक पहुंचाने में भी मदद की गई।

खिड़की से अंदर जाता यात्री - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
शनिवार से दिल्ली, मुंबई और हावड़ा रूट की ट्रेनों में भी भीड़ का सिलसिला शुरू हो जाएगा। पुष्पक, कुशीनगर, एलटीटी, गोरखधाम, वैशाली और कैफियात जैसी ट्रेनों में यात्रियों की भारी संख्या रहने की संभावना है। त्योहार के बाद लौटने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर इतनी भीड़ थी कि लोग खिड़की से अंदर जा रहे थे - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
त्योहारों के मद्देनजर शुक्रवार को चारबाग रेलवे स्टेशन और लखनऊ जंक्शन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। आरपीएफ और जीआरपी की टीमों ने श्वान दल और बम निरोधक दस्ते के साथ प्लेटफॉर्म, पार्सल दफ्तर और सरकुलेटिंग एरिया की जांच की। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान दीपावली के बाद तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें