फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow Corona Update : प्रदेश में कोरोना के 125 नए मरीज, कुल संख्या 486, लखनऊ में सक्रिय केसों की संख्या 49

Mon, 03 Apr 2023 11:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रदेश में स्वाइन फ्लू का एक मरीज मिला है। अब स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या पांच हो गई है। डॉ. एके सिंह ने बताया कि अलीगढ़ निवासी मरीज दिल्ली से लौटा था। उसके लक्षण मिलने पर जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज के संपर्क में आए लोगों की भी जांच कराई गई है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोविड के 125 नए मरीज मिले हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 486 हो गई है। प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को गाजियाबाद में नौ, गौतमबुद्ध नगर में 44, लखनऊ में 14 और ललितपुर में छह नए मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में कहीं एक तो कहीं दो मरीज मिले हैं। सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को जांच का दायरा बढ़ाकर 50 हजार से अधिक करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को 5983 मरीजों की कोविड जांच की गई, लेकिन किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है।

विज्ञापन

 

लखनऊ में रविवार को कोरोना के 11 नए मरीज मिले। इनमें छह महिलाएं थीं। सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। छह मरीजों ने वायरस को मात दी। इससे जिले में सक्रिय केसों की संख्या 49 हो गई है। सीएमओ मनोज अग्रवाल ने बताया कि सबसे अधिक मरीज एनके रोड सीएचसी में सामने आए। इसमें तीन महिलाएं व एक पुरुष था। आलमबाग में एक पुरुष, अलीगंज में एक पुरुष, चिनहट में एक पुरुष व दो महिलाएं, इंदिरानगर में एक महिला व एक पुरुष, सिल्वर जुबली अस्पताल में दो महिलाएं पॉजिटिव निकलीं। सीएमओ प्रवक्ता ने बताया कि मरीजों का नमूना जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है।


40 मलेरिया मरीज मिले
प्रदेश में रविवार को विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 3188 मरीजों की जांच की गई, जिसमें 40 में मलेरिया की पुष्टि हुई है। मेले में कुल 147755 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें गंभीर मिले 916 मरीजों को उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर किए गए। मेले में 7388 लोगों को गोल्डन कार्ड दिया गया।

विज्ञापन


स्वाइन फ्लू का मरीज मिला
प्रदेश में स्वाइन फ्लू का एक मरीज मिला है। अब स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या पांच हो गई है। निदेशक (संक्रामक) डा. एके सिंह ने बताया कि अलीगढ़ निवासी मरीज दिल्ली से लौटा था। उसके लक्षण मिलने पर जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज के संपर्क में आए लोगों की भी जांच कराई गई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें